शिक्षक नौकरी से सेवानिवृत्त होते हैं, समाज निर्माण से नहीं : नेपाल

शिक्षक नौकरी से सेवानिवृत्त होते हैं, समाज निर्माण से नहीं : नेपाल

बरकाकाना. आर्य बाल उच्च विद्यालय नयानगर, बरकाकाना में मंगलवार को सेवानिवृत्ति सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया. आयोजन में मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष नेपाल यादव, सह कोषाध्यक्ष दुर्गा चरण पासवान, उपाध्यक्ष रंजीत राम, वार्ड पार्षद गीता देवी उपस्थित थे. समारोह के दौरान विद्यालय की सेवानिवृत्त वरीय शिक्षिका मीणा कुमारी को सम्मानित किया गया. विद्यालय प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष नेपाल यादव ने कहा कि शिक्षक नौकरी से सेवानिवृत्त होते हैं, लेकिन समाज निर्माण की जिम्मेदारी से कभी नहीं सेवानिवृत्त होते हैं. कार्यक्रम का संचालन सुभाष चक्रवर्ती व राहुल कुमार ने किया. मौके पर बबली सिंह, नरेश प्रजापति, सुनीता देवी, जूही सिंह, प्राचार्या अर्चना, शक्ति चरण पासवान, कुंती कुमारी, कंचन कुमारी, संगीता देवी, माधुरी पाठक, दीपशिखा मुंडा, प्रियंका प्रियदर्शनी, सोनी सिंह, अनुराधा कुमारी, सावित्री कुमारी, श्वेता सिन्हा, भारती कुमारी, रीना कुमारी, सूर्य देव सिंह, अरविंद कुमार महतो, श्याम सुंदर महतो, राधेश्याम पाठक, बृजेश वेदवंशी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >