नवमी महोत्सव में हुआ मंगल पाठ, भाव -विभोर हुए श्रद्धालु

नवमी महोत्सव में हुआ मंगल पाठ, भाव -विभोर हुए श्रद्धालु

रामगढ़. मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट ने राणी सती दादी मंदिर के परिसर में दो दिवसीय मंगसीर बदी नवमी महोत्सव का आयोजन किया गया. महोत्सव के दूसरे दिन रविवार सुबह दस बजे से गणेश पूजा शुरू हुई. गणेश पूजन के यजमान अशोक अग्रवाल व प्रमिला अग्रवाल थे. इसके बाद दादी जी का मंगल पाठ शुरू हुआ. मंगल पाठकर्ता की युगल जोड़ी रवीश सोनम सोनी को राजस्थान से उनकी टीम के साथ आमंत्रित किया गया था. उनके भजन से भक्त भाव -विभोर हो गये. दादी जी को छप्पन भोग व सवामणि प्रसाद का भोग लगाया गया. नवमी महोत्सव पर दादी भंडारे का भी आयोजन किया गया. इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. शाम पांच बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ दो दिवसीय नवमी महोत्सव संपन्न हो गया. महोत्सव को सफल बनाने के लिए मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट व राणी सती महिला मंगल समिति की सदस्यों ने मुख्य योगदान दिया. मौके पर मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल व सचिव सुनील अग्रवाल ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >