भुचूंगडीह के अवैध मुहानों में लगी आग बढ़ रही है, सांसद ने की सीबीआइ जांच की मांग

सांसद ने की सीबीआइ जांच की मांग

रजरप्पा. रजरप्पा थाना क्षेत्र के भुचूंगडीह गांव स्थित अवैध खदान के मुहानों में लगी भड़क गयी है. धीरे – धीरे यह आग खदान के अंदर ही अंदर फैल रही है. अब भुचूंगडीह गांव के अलावा रजरप्पा मंदिर मार्ग में खतरा मंडरा रहा है. इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है. जानकारी के अनुसार, पिछले लगभग 15 से अधिक दिनों से यहां अवैध खदानों में लगी आग के कारण कोयला जल रहा है. इससे सरकार को करोड़ों का नुकसान हो रहा है. वर्तमान में यह आग घटनास्थल से लगभग 100 मीटर आगे की ओर चली गयी है. हालांकि, जिला प्रशासन और सीसीएल रजरप्पा के अधिकारियों द्वारा सुरंग के मुहाने में धधक रही आग पर मिट्टी एवं ओबी डाल कर उसे बंद करने का प्रयास किया जा रहा है. पंप मशीन लगा कर सुरंगों में भैरवी नदी का पानी भी डाला जा रहा है, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया. आग में काबू नहीं पाये जाने के कारण जमीन पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं. स्थानीय ग्रामीण जगरनाथ महतो, बशीर अंसारी व ठाकुर दास महतो ने कहा कि प्रबंधन की ओर से अवैध खदान में लगी आग को रोकने के बदले खानापूर्ति की जा रही है. इससे समस्या और भी विकट हो गयी है. उधर, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि अब तक आग पर काबू नहीं पाना जिला प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि इतने साल से कौन लोग यहां कोयले का अवैध खनन कर रहे थे और अगलगी का क्या कारण है, इसकी सीबीआइ जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यहां वन विभाग की भूमि पर इतने साल से अवैध खनन हो रहा था, लेकिन जिला प्रशासन और वन विभाग को खबर नहीं होना दुर्भाग्य की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >