कुजू. कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत दिगवार बाइपास पर शनिवार सुबह करीब नौ बजे हुए सड़क हादसे में करमा नारायणपुर निवासी सैलून संचालक जानकी ठाकुर (पिता स्व कार्तिक ठाकुर) की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, जानकी ठाकुर प्रतिदिन की तरह साइकिल से अपने घर से कुजू ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सैलून दुकान जा रहे थे. इसी दौरान इंडिया ढाबा के समीप विपरीत दिशा में एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया. साइकिल को जब्त कर ओपी ले जाया गया. इधर, घटना की खबर मिलते ही परिजन एवं स्थानीय मुखिया खागेश्वर महतो पहुंचे. अंचल कर्मचारी रविभूषण की मौजूदगी में समझौता कराया गया. इसमें आश्रित परिवार को दुर्घटना लाभ के तहत दो लाख रुपये एवं अन्य पारिवारिक सहायता देने पर सहमति बनी. इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया.
सड़क दुर्घटना में सैलून संचालक की मौत, मुआवजा पर बनी सहमति

सड़क दुर्घटना में सैलून संचालक की मौत, मुआवजा पर बनी सहमति
Copied link
सड़क दुर्घटना में सैलून संचालक की मौत, मुआवजा पर बनी सहमति