रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रविवार को मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क हादसे में घायल मां-बेटे की जान बचाई. रांची से रामगढ़ कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मंत्री का काफिला जैसे ही चुटुपालू घाटी पहुंचा, उनकी नजर सड़क किनारे घायल महिला और उसके बच्चे पर पड़ी. दोनों सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल थे.
काफिला रुकवाकर खुद मदद को आगे आए मंत्री
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मंत्री ने तुरंत काफिला रुकवाया और स्वयं गाड़ी से उतरकर घायल मां-बेटे को अपनी गाड़ी में बैठाया. मंत्री दोनों घायलों को लेकर सैनी होटल के समीप स्थित आपातकालीन सेवा अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने डॉक्टरों को तत्काल इलाज शुरू करने का निर्देश दिया.
लोगों ने की सराहना
मंत्री की इस त्वरित कार्रवाई से दोनों की जान बच सकी. मौके पर मौजूद लोगों ने उनके इस मानवीय और संवेदनशील कदम की जमकर सराहना की. सियासत से इतर मानवीय संवेदना की यह तस्वीर सराहनीय है.
ये भी पढ़ें…
रामगढ़ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ जोरदार स्वागत
रामगढ़ में साइबर ठगों ने स्कूल प्रिंसिपल को बनाया शिकार, बैंक खाते से उड़ाए 40 हजार रुपये
