मीटा पोर्टल की शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

रामगढ़ उपायुक्त ने मीटा पोर्टल पर लंबित शिकायतों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जानें पूरी जानकारी।

रामगढ़: मीटा (एमइइटीए) रामगढ़ पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के निष्पादन की समीक्षा उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गयी. बैठक में विभिन्न विभागों व प्रखंडों से संबंधित लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में बताया गया कि मीटा पोर्टल पर प्राप्त 1180 आवेदनों में से 592 मामलों का निष्पादन हुआ है. उपायुक्त ने लंबित शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. वहीं सीपी ग्राम व झार सेवा पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई में तेजी लाने को कहा.

उपायुक्त ने वरीय अधिकारियों को प्रखंडवार लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा क्षेत्र भ्रमण कर जन समस्याओं के त्वरित समाधान, जनप्रतिनिधियों से समन्वय और शिकायत निवारण प्रणाली को प्रभावी बनाने के निर्देश दिये.

बैठक में समाहरणालय के वरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी व जन शिकायत कोषांग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md

Published by: वैभव विक्रम

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >