भुरकुंडा की कीर्ति चौहान बनीं मास कम्युनिकेशन की टॉपर, मिला गोल्ड मेडल

रांची यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मास कम्युनिकेशन की टॉपर कीर्ति चौहान को राज्यपाल ने गोल्ड मेडल से सम्मानित किया. परिवार में खुशी का माहौल है.

भुरकुंडा(रामगढ़). रांची विश्वविद्यालय ने एक कन्वोकेशन प्रोग्राम आयोजित किया. इसमें रांची विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन की टॉपर कीर्ति चौहान को गोल्ड मेडल दिया गया. राज्यपाल संतोष गंगवार व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कीर्ति को मेडल व सर्टिफिकेट दिया.

भुरकुंडा की रहने वाली हैं कीर्ति

कीर्ति भुरकुंडा की रहने वाली हैं, जो रामगढ़ जिले का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है. उनके पिता प्रो मनोज सिंह जेएम कॉलेज में कार्यरत हैं. कीर्ति की इस शानदार सफलता से उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है और पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है.

गणमान्य लोगों ने दी बधाई

कीर्ति की सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है. प्रेमरंजन सिंह, विनय सिंह, सुनील सिंह, कृष्णा दुबे, रामजी प्रसाद, विजय सिंह, अजय सिंह, डॉ शीला सिंह, डॉ शिवशंकर सिंह, डॉ लीला सिंह, प्रो सावित्री विश्वकर्मा, प्रो विनोद सिंह, प्रो अंजनी सिंह, प्रो अरुणजय सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है.

ये भी पढ़ें: चतरा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बोलेनो, एक युवक की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद इस्लाम

मोहम्मद इस्लाम वर्ष 2008 से प्रभात खबर से जुड़े हैं. वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. समाचार संकलन के दौरान जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, सामाजिक गतिविधियों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रयासरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >