बैठक में परियोजनाओं के मजदूरों की समस्याओं को उठाया

बैठक में परियोजनाओं के मजदूरों की समस्याओं को उठाया

केदला. सीसीएल हजारीबाग एरिया के चरही स्थित गेस्ट हाउस में शनिवार को वेलफेयर बोर्ड कमेटी व प्रबंधन की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एरिया के जीएम केके सिन्हा ने की. मौके पर वेलफेयर कमेटी के सदस्यों ने एरिया की विभिन्न परियोजनाओं में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं से अवगत कराया. केदला नगर में पानी की समस्या व केदला नगर के पब्लिक हाई स्कूल व डीएवी केदला के भवन की मरम्मत कराने की भी मांग उठायी. झारखंड 15 नंबर में हुए सीएमसी के कार्य की गुणवत्ता पर भी चर्चा की गयी. मौके पर जीएम केके सिन्हा ने कहा कि केदला नगर में सात दिन के बदले दो दिन में पानी की सप्लाई की जायेगी. दोनों स्कूल के भवन की मरम्मत शीघ्र की जायेगी. झारखंड 15 नंबर में हो रहे सीएमसी कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जायेगा. संचालन एसओपी पल्लव चक्रवर्ती ने किया. इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से तापिन परियोजना के पीओ एमके पांडेय, परेज पीओ एनके दुबे, वाशरी पीओ पीके सिंह, झारखंड पीओ एलके राय, केदला पीओ एसके त्रिवेदी व कमेटी के सदस्यों में मदन महतो, खुशीलाल महतो, बलभद्र दास, बसंत कुमार, माया मेहता, पप्पू कुमार, कुर्बान अंसारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.