मांडू में करंट की चपेट में आने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम

मांडू के केके बसौदी गांव में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से 44 वर्षीय श्याम मुर्मू की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मांडू से फिरोज खान की रिपोर्ट

रामगढ़ जिले के मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत के बसौदी गांव में मंगलवार को करंट की चपेट में आने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान श्याम मुर्मू के रूप में हुई है. घटना दोपहर की है. घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

दातुन तोड़ने जंगल गया था युवक

मिली जानकारी के मुताबिक श्याम मुर्मू, पिता स्वर्गीय बाबूलाल मांझी, अपने घर के समीप स्थित जंगल में दातुन तोड़ने के लिए गया था. इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने श्याम को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में बदहाल सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ और जलजमाव से ग्रामीणों का चलना हुआ मुश्किल

परिजन और ग्रामीण पहुंचे घटनास्थल पर

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जुट गई. श्याम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि श्याम मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना मांडू थाना पुलिस को दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया. इधर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से खुले एवं असुरक्षित विद्युत तारों को दुरुस्त कराने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के यात्रियों के लिए राहत, रांची रोड-पतरातू में 4 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव बढ़ा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >