गोला. गोला वन क्षेत्र के सुतरी गांव अंतर्गत धोरधोरिया गांव में हाथियों ने गुरुवार रात उत्पात मचाया. हाथियों ने गांव निवासी बालेश्वर महतो के मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार, देर रात हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और बालेश्वर महतो के घर को निशाना बनाया. हाथियों ने घर की दीवारें तोड़ दीं. धान व अन्य खाद्य सामग्री को नष्ट कर दिया. घटना के समय परिवार के सदस्य किसी तरह जान बचा कर बाहर निकल गये. पंचायत के मुखिया सतीश कुमार मुर्मू ने स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने वन विभाग से तत्काल पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि आये दिन हाथियों द्वारा फसलों को रौंदने और मकानों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं हो रही हैं. अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है.
गोला में हाथियों ने मकानों को किया ध्वस्त
गोला में हाथियों ने मकानों को किया ध्वस्त
