महिला सशक्तीकरण से ही देश होगा मजबूत : डॉ खान

महिला सशक्तीकरण से ही देश होगा मजबूत : डॉ खान

गिद्दी (हजारीबाग). सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ने शनिवार को आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय गिद्दी में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया. सर्वप्रथम महिला चिकित्सक डॉ संजू यादव, नर्स गुड़िया, किरण कुजूर, माधुरी सहित अन्य महिला चिकित्साकर्मियों को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि अरगड्डा क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेडआइ खान ने कहा कि देश में आधी आबादी महिलाओं की है. महिलाएं आज क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं. महिला सशक्तीकरण से ही हमारा देश मजबूत बन सकता है. महिला चिकित्सक डॉ संजू यादव, नर्स गुड़िया ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. संचालन कर्मचारी संघ के मधुसूदन सिंह ने किया. धन्यवाद ज्ञापन संजय सिंह ने किया. इस अवसर पर डॉ संजय सौरभ, डॉ अनिल कुमार, नेहा, पूनम, लीला, नमीता, केशव राय, सतीश चौधरी, महेश मंडल, धीरज, सोनू, रंधीर सिंह, रामसेवक सिंह, सूरजचंद्र गोस्वामी, महेंद्र सिंह, सुनील, प्रकाश सिंह, शिववचन यादव, हितेश, महादेव मांझी, मो जमीर, अंबिका राम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >