सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हेसला पंचायत में मना महिला दिवस पतरातू. पीटीपीएस हेसला पंचायत के बिरसा मार्केट स्थित पानी टंकी के समीप रविवार को महिला विकास एवं कल्याण समिति, पतरातू के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ रेखा चौधरी ने किया. संस्था की महिलाओं ने अतिथियों को सम्मानित किया. महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की सचिव सरिता ठाकुर ने की. मुख्य अतिथि डॉ रेखा चौधरी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं. समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है. शिक्षा, आत्मनिर्भरता और जागरूकता के माध्यम से महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति सजग हो रही हैं. यह समाज के लिए सकारात्मक संकेत है. संस्था की सचिव सरिता ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक करना है. महिलाएं परिवार ही नहीं, बल्कि समाज व देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. मौके पर राजेश प्रसाद महतो, लुकनी देवी, संजू देवी, सेवल देवी, रिया कुमारी, उषा देवी, निर्मला देवी, सुरभि देवी तथा नागेश्वर ठाकुर मौजूद थे.
महिलाएं आज हर क्षेत्र में लहरा रही हैं परचम : डॉ रेखा
महिलाएं आज हर क्षेत्र में लहरा रही हैं परचम : डॉ रेखा
