महर्षि परमहंस कॉलेज में कैंपस प्लेसमेंट का सफल आयोजन

महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रामगढ़ में कैंपस प्लेसमेंट का सफल आयोजन किया गया। छात्रों ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

रामगढ़: महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन हुहुवा कोठार रामगढ़ झारखंड में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कैंपस प्लेसमेंट का सफल आयोजन किया गया. इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने भाग लिया. कैंपस चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा, समूह चर्चा व व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किये गये.

चयनित विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास व कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की. प्राचार्य ने कहा कि महर्षि परमहंस कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगारोन्मुख अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

मौके पर महाविद्यालय के सचिव मनोज अग्रवाल, प्राचार्य डॉ जी आर चौरिया, डॉ नील कमल सिन्हा, चंचला कुमारी, राहुल सिंह, प्रकाश चंद्र महतो, मुकेश चन्द्र पोद्दार, पूनम सिंह, दिनेश्वर मुण्डा, डॉ राजेश महतो, अबोध चंद्र महतो, शमशेर आलम, आदित्य प्रियदर्शी, सगीर अहमद, विनीत पोद्दार, सुजाता कुमारी इत्यादि लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >