लोकल सेल संचालन समिति ने गिद्दी सी में किया प्रदर्शन

लोकल सेल संचालन समिति ने गिद्दी सी में किया प्रदर्शन

गिद्दी (हजारीबाग). लोकल सेल में कोयले का ऑफर बढ़ाने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर लोकल सेल संचालन समिति ने सोमवार को गिद्दी सी परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. इससे पूर्व, संचालन समिति के लोग गिद्दी सी वर्कर्स क्लब में जमा हुए. जुलूस के रूप में परियोजना कार्यालय पहुंचे. सर्वप्रथम पहलगाम में हुई आतंकी घटना की निंदा की गयी. नारेबाजी के बाद सभा की गयी. सभा में सैफुल हक, हुकुमनाथ महतो, नंदकुमार महतो, अहमद काजिम, गोपाल राम, विनोद महतो, दिलीप सोरेन, कौलेश्वर राम, खेमनाथ महतो ने अपनी-अपनी बातें रखी. वक्ताओं ने प्रबंधन से गिद्दी सी लोकल सेल में कोयले का ऑफर 50 हजार टन बढ़ाने तथा सेल में रोजाना 100 गाड़ी देने की मांग की. वक्ताओं ने कोयला लदाई स्थल में पेयजल की व्यवस्था कराने, कोयले की गुणवत्ता में सुधार करने तथा लोकल सेल व पावर प्लांट की गाड़ियों का कांटा अलग-अलग कराने की मांग की. वक्ताओं ने कोयला लिफ्टरों से मजदूरों के बकाये पैसे देने की मांग की. वक्ताओं ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि हमारी मांगों पर अविलंब विचार नहीं होगा, तो इसके विरोध में आठ दिन के बाद बेमियादी चक्का जाम आंदोलन किया जायेगा. इसकी अध्यक्षता महेश ठाकुर ने की. संचालन जैनुल अंसारी ने किया. सभा के बाद प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा गया. प्रदर्शन में बबीन राइन, ताज मोहम्मद, महावीर महतो, जयनंदन, बिगू अंसारी, मोजिम, प्रीतलाल महतो, संतोष, अरशद अंसारी, इदरीश, धनु महतो, रेशमी देवी, कैली देवी, शीला देवी, रेखा देवी, मेघनी देवी, दशमी देवी, जाकिर, सागीर, साकिर, इसराइल, गुंजा देवी, छोटे शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >