गोला: ललकु महतो की पहली पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

गोला के पतरातू गांव में भाकपा नेता स्व. ललकु महतो की पहली पुण्यतिथि मनाई गई. पूर्व सांसद और नेताओं ने उनकी प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

गोला: गोला प्रखंड के पतरातू गांव निवासी भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व ललकु महतो की पहली पुण्यतिथि गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर उनके पैतृक गांव में स्थापित प्रतिमा का अनावरण हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, रामगढ़ के पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो, पियूष चौधरी, पंचानन महतो, पोखन महतो, मुनकी देवी, परमेश्वर महतो, प्रताप महतो सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया. तत्पश्चात अतिथियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम का संचालन रामबिनय महतो व बंधु महतो ने किया. पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि स्व ललकु महतो ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, मजदूरों और शोषित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई के लिये समर्पित कर दिया. उन्होंने महाजनों के शोषण के खिलाफ संघर्ष करते हुए गरीबों को आर्थिक और सामाजिक न्याय दिलाने का कार्य किया.

उनके संघर्ष और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं. पूर्व विधायक अर्जुन राम महतो ने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलन में स्व ललकु महतो की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने अलग झारखंड राज्य की मांग को लेकर अनेक आंदोलनों में सक्रिय भागीदारी निभायी.

वहीं पियूष चौधरी ने कहा कि स्व ललकु महतो के बताये रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता, न्याय और शोषणमुक्त व्यवस्था स्थापित की जा सकती है. उन्होंने लोगों से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम को कपिल देव मुंडा व पूर्व मुखिया बजरंग महथा सहित भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के कई नेताओं ने भी संबोधित किया. मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >