मगनपुर. नारनोलिया अग्रवाल समाज, गोला ने डेली मार्केट परिसर में शनिवार को खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें दुकानदारों, राहगीरों और जरूरतमंद लोगों ने खिचड़ी ग्रहण किया. समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा कार्य पिछले एक वर्ष से प्रत्येक शनिवार को नियमित रूप से किया जा रहा है. आज इस सेवा के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष रूप से खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक सहयोग पहुंचाना और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना ही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है. इस अवसर पर प्रमोद कुमार अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, विनोद कुमार अग्रवाल, अजय कुमार अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, शंकर शरण अग्रवाल, सतपाल अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, कुमुद अग्रवाल, विनिता अग्रवाल उपस्थित थे.
:::अग्रवाल समाज ने खिचड़ी का किया वितरण

:::अग्रवाल समाज ने खिचड़ी का किया वितरण
Copied link
अग्रवाल समाज ने खिचड़ी का किया वितरण