केदला में युवाओं को कौशल विकास व रोजगार से जोड़ने पर जोर, टाटा स्टील फाउंडेशन ने दी जानकारी

केदला में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

केदला से वकील की रिपोर्ट

केदला(रामगढ़). मंगलवार को केदला मध्य पंचायत सचिवालय परिसर में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह कार्यक्रम टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से पंचायत के युवाओं एवं युवतियों को कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया.

कार्यक्रम में टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से सिप्रा कुमारी एवं शांति मुर्मू ने उपस्थित युवाओं एवं युवतियों को विभिन्न प्रकार के कौशल प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर तथा आत्मनिर्भर बनने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी.

तकनीकी और व्यावहारिक कौशल जरूरी

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने युवाओं को बताया कि वर्तमान समय में केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोजगार प्राप्त करने के लिए तकनीकी एवं व्यावहारिक कौशल का होना भी आवश्यक है. उन्होंने युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही युवतियों को भी विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया.

ऑटोमोबाइल से सिलाई-कढ़ाई तक प्रशिक्षण

उन्होंने कुछ खास प्रशिक्षणों के उदाहरण देते हुए कहा कि ऑटोमोबाइल रिपेयरिंग, डिजिटल मार्केटिंग, या सिलाई-कढ़ाई जैसे प्रशिक्षण आज के समय में बेहतर भविष्य बनाने में काफी मददगार साबित हो सकते हैं.

मुखिया ने कार्यक्रम की सराहना की

वही केदला मध्य पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी ने कहा कि टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा पंचायत के युवाओं एवं युवतियों के लिए चलाए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सही दिशा देने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि सहित कई लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: गोला में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 का मामला, कांग्रेस ने जांच की मांग की

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >