केदला वाशरी के चेकपोस्ट के पास सड़क पर कीचड़, कामगारों व ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

केदला वाशरी के पास सड़क पर जमा कीचड़ से ग्रामीण और कामगार परेशान हैं। बाइक सवारों के गिरने का खतरा बना हुआ है, प्रबंधन से सफाई की मांग की गई है।

केदला : सीसीएल की केदला बसंतपुर वाशरी के चेकपोस्ट के समीप सड़क पर बड़े पैमाने पर कीचड़ जमा हो गया है. इससे वाशरी में कार्यरत कामगारों के साथ-साथ बसंतपुर गांव के ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ जमा रहने के कारण बाइक सवार आये दिन फिसलकर गिर रहे हैं.

कामगारों ने बताया कि रात के समय बाइक से ड्यूटी आने-जाने में काफी परेशानी होती है. कीचड़ के कारण सड़क पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया है. कामगारों ने प्रबंधन से कीचड़ हटाने के लिए ग्रेडर मशीन लगाने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं हो.

वहीं, सड़क पर कीचड़ जमा होने से हाइवा और ट्रक चालकों को भी कांटा कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों और कामगारों ने सीसीएल प्रबंधन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >