ग्रामीणों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का मौका, चितरपुर के कोइहारा में लगा विशेष शिविर

चितरपुर में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन हुआ। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

चितरपुर: चितरपुर प्रखंड क्षेत्र की भुचूंगडीह पंचायत अंतर्गत कोइहारा गांव में शुक्रवार को आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड कल्याण पदाधिकारी जिम्मी माल्टो और पंचायत सचिव बिनोद करमाली शामिल हुए. अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए जागरूक किया गया.

अधिकारियों ने पेंशन, राशन कार्ड, मंईयां सम्मान योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से आवेदन जमा करने की अपील की. शिविर में ग्रामीणों से विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन भी लिये गये. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी श्री माल्टो ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा व आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है.

ग्रामीण जागरूक होकर योजनाओं का लाभ लें और अपने परिवार को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ें. उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर शिविर लगाने का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है. मौके पर कनीय अभियंता अनिल कुमार, वार्ड सदस्य बबीता देवी, अनीता देवी, चितरंजन महतो, अरुण मुंडा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शंकर चंद्र पोद्दार

शंकर चंद्र पोद्दार को प्रिंट एवं डिजिटल पत्रकारिता में विशेष रुचि है. वह राजनीति, समाज, शिक्षा तथा क्षेत्रीय घटनाओं और जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष एवं तथ्यपरक ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पिछले लगभग 12 वर्षों से प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. उनका उद्देश्य जनसरोकार के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए समाज और प्रशासन के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >