मांडू में करमा पूजा की धूम, पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई पूजा-अर्चना

मांडू में करमा पूजा पारंपरिक धूम-धाम से मनाई गई. महिलाओं ने सुख-समृद्धि के लिए कर्म देवता की पूजा-अर्चना कर परिवार की मंगलकामना की.

मांडू. मांडू एवं आसपास के क्षेत्रों में करमा पूजा धूमधाम से मनायी गयी. क्षेत्र के विभिन्न गांवों और टोलों में महिलाओं एवं बच्चियों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ कर्म देवता की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं परिवार की मंगलकामना की.

पूजा का क्रम मांडू चट्टी स्थित कोचला टोला से शुरू हुआ, जहां महिलाओं एवं बच्चियों ने करम डाल स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. आचार्य अर्जुन कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करायी.

इसके बाद मांडू आजाद मोहल्ला स्थित कटहल टोली के समीप भी करमा पूजा का आयोजन किया गया. यहां महिलाओं एवं बच्चियों ने पारंपरिक तरीके से कर्म देवता की पूजा की. करमा पूजा को लेकर कोचला टोला, ऊपर माथा, कटहल टोली, मालिया गढ़ा, मांडूडीह सहित मांडू एवं आसपास के कई अन्य क्षेत्रों में भी पूजा-अर्चना की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >