प्रकृति पूजा के साथ दुलमी में गूंजे करम गीत

दुलमी प्रखंड में करम पर्व धूमधाम से मनाया गया. व्रतियों ने उपवास रख करम डाली की पूजा की और भाईयों की लंबी उम्र की कामना की. सामूहिक नृत्य-गीत से माहौल में उल्लास.

दुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र में करम पर्व धूमधाम से मनाया गया. करम पर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में दिनभर उत्साह का माहौल रहा. कुंवारी कन्याएं और व्रतियों ने एक दिन का उपवास रख कर फूल लोराही की रस्म पूरी की.

इसके बाद स्नान कर पूजा की थाली सजायी. पूजा सामग्री के साथ खीरा को विशेष रूप से सजा कर करम डाली के समीप व्रतियों ने पूजा-अर्चना की और अपने भाईयों की लंबी उम्र, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की. वहीं पाहन ने आदिवासी रीति-रिवाज के अनुसार अखरा में करम डाली स्थापित कर प्रकृति की पूजा-अर्चना की. इस दौरान खेत-खलिहान हरे-भरे रहने और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की गयी.

पूजा के बाद करमा-धरमा की कथा सुनायी गयी. कथा सुनने के बाद व्रतियों ने एक-दूसरे को फूल भेंटकर करम पर्व की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद व्रतियों ने झारखंडी झूमर गीत पर सामूहिक नृत्य किया. वहीं पुरुषों ने ढोल-नगाड़े की थाप पर जमकर नृत्य किया. दुलमी प्रखंड के कुल्ही, पोटमदगा, भालू, सिरू, होन्हे, सिकनी, चटाक, इचातु, जमीरा, बगराई, ऊसरा, सोसो सहित दर्जनों गांवों में करम पूजा उत्साह और उल्लास के साथ मनायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >