राधा गोविंद विवि में विश्व कविता दिवस पर कविता पाठ प्रतियोगिता

राधा गोविंद विवि में विश्व कविता दिवस पर कविता पाठ प्रतियोगिता

रामगढ़. राधा गोविंद विश्वविद्यालय, रामगढ़ के हिंदी विभाग द्वारा स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता हुई. मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन साह व विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी मौजूद थे. कुलाधिपति बीएन साह ने कहा कि कविता मानव हृदय की गहराइयों से निकली वह अभिव्यक्ति है, जो समाज को संवेदनशील और जागरूक बनाती है. ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की सृजनशीलता को निखारने में सहायक होते हैं. सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि कविता केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि भावनाओं और विचारों का सशक्त माध्यम है. हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी स्वरचित कविताओं काे प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता में पुण्य कर्ण, राजकुमार महतो, नीलम कुमारी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला. मौके पर कुलपति प्रो रश्मि, कुलसचिव प्रो निर्मल कुमार मंडल ने कहा कि कविता समाज की दर्पण होती है. हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मनमीत कौर ने कहा कि कविता आत्मा की आवाज होती है. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया. संचालन प्राध्यापक डॉ सत्येंद्र कुमार व धन्यवाद ज्ञापन डॉ अंजनी कुमार मिश्र ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >