जिलो के 30 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त हुई जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा

रामगढ़ के 30 केंद्रों पर जेएसएससी क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों और उपस्थिति का पूरा विवरण यहाँ देखें।

रामगढ़. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा रविवार को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई. परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्था की गयी थी. परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व केंद्र अधीक्षकों की निगरानी में आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न करायी गयी. उपायुक्त ऋतुराज व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. प्रथम व द्वितीय पाली में 9480 अभ्यर्थियों में 2603 उपस्थित थे, जबकि 6877 अनुपस्थित थे. वहीं तृतीय पाली में 9480 अभ्यर्थियों में 2599 ने परीक्षा दी, जबकि 6881 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे. परीक्षा के सफल आयोजन पर जिला प्रशासन ने सभी केंद्र अधीक्षकों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों व संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >