जेएसएससी परीक्षा की तैयारियों का उपायुक्त और एसपी ने लिया जायजा

रामगढ़ में 19 जुलाई को होने वाली जेएसएससी परीक्षा के लिए डीसी और एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं।

रामगढ़. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 19 जुलाई को जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों का शनिवार को उपायुक्त ऋतुराज व पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर अंतिम तैयारियों का जायजा लिया व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त व एसपी ने अभ्यर्थियों के प्रवेश-निकास, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, सीसीटीवी निगरानी व अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की.

उन्होंने केंद्राधीक्षकों व संबंधित अधिकारियों से परीक्षा संचालन की तैयारियों की जानकारी ली. उपायुक्त ने सभी केंद्राधीक्षकों व प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि परीक्षा का आयोजन पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता व कदाचारमुक्त वातावरण में कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया.

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्त व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को जिम्मेदारी और समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, आयोग के सभी निर्देशों का पालन करने तथा प्रतिबंधित सामग्री लेकर परीक्षा केंद्र नहीं आने की अपील की. साथ ही स्पष्ट किया कि कदाचार के किसी भी प्रयास पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >