रामगढ़ : झामुमो जिला कार्यालय में मंगलवार को आपातकालीन बैठक आयोजित की गई. बैठक का संचालन संतोष कुमार ने किया. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा एवं राज्यसभा में पारित खान संशोधन विधेयक के विरोध को लेकर चर्चा की गई.
बताया गया कि झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देश पर सात सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंडों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के माध्यम से विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जाना था, लेकिन झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के कारण कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था.
19 सितंबर को होगा धरना-प्रदर्शन
बैठक में केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार 19 सितंबर को सभी प्रखंडों में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया. साथ ही आम जनता को उनके हक-अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया.
ये भी पढ़ें: देश में पहली बार झारखंड में गंभीर बीमारियों का एकीकृत मॉडल : कैंसर, शुगर और बीपी की एक साथ होगी रोकथाम
झामुमो ने कहा- राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए करेंगे संघर्ष
बैठक में नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार झारखंड के विकास को रोकने की साजिश रच रही है. झामुमो इसके खिलाफ आम जनता के सहयोग से आंदोलन को आगे बढ़ाएगा और राज्य के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगा.
बैठक में ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में मधु साव, क्यूम अंसारी, विजय किस्कू, नरेश हांसदा, राजेंद्र बेदिया, गीता देवी, राजमणि देवी, प्रमिला देवी, रामकुमार मांझी, सतीश मुर्मू, सुशील कुमार, जावेद आलम, किशोर मोदक, कमलेश पांडे, मंतोष सिंह, फ़क़रुद्दीन अंसारी, शिवलाल हांसदा, राजू साव, बिरजू मांझी, उमेश महतो, सूरज बेसरा, बंटी कुमार, आज़ाद राय, मन्ना राम मांझी, संजय सोरेन, तनवीर अंसारी एवं मिथुन मुंडा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: घर में घुस कर महिला पर चाकू से जानलेवा हमला, दो पर प्राथमिकी
