खान एवं खनिज एक्ट के विरोध में गोला में झामुमो का धरना-प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल की वापसी की मांग

केंद्र सरकार के खान एवं खनिज एक्ट के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गोला में धरना-प्रदर्शन किया. स्थानीय लोगों के हितों पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की जताई गई चिंता.

गोला से राजकुमार की रिपोर्ट

गोला(रामगढ़). केंद्र सरकार द्वारा लागू किये गये खान एवं खनिज एक्ट के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के द्वारा शनिवार को गोला प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया. इससे पूर्व झामुमो कार्यकर्ताओं ने गोला डाक बंगला से प्रखंड मुख्यालय तक जुलूस निकाला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खान एवं खनिज एक्ट को वापस लेने की मांग की.

झारखंड के खनिज संसाधनों पर पड़ने वाले प्रभाव का उठाया मुद्दा

जिला संयोजक मंडली के प्रमुख विनोद किस्कू ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किया गया खान एवं खनिज एक्ट जनहित में नहीं है. उन्होंने इसे काला कानून बताते हुए कहा कि इससे झारखंड के खनिज संसाधनों और स्थानीय लोगों के हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है. उन्होंने केंद्र सरकार से इस एक्ट पर पुनर्विचार करते हुए इसे शीघ्र वापस लेने की मांग की.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ के बरलंगा थाना के वार्षिक निरीक्षण में SP सख्त, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध पर अंकुश के निर्देश

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

झामुमो नेताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के प्राकृतिक संसाधनों पर स्थानीय लोगों का भी अधिकार है. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य के हितों की अनदेखी किये जाने पर आंदोलन को आगे भी जारी रखा जायेगा.

धरना-प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

धरना-प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष शतीश कुमार, सचिव फकरुद्दीन अंसारी, हेमंत मुर्मू, महेश मांझी, चमन बेसरा, सुखदेव मरांडी, जीतलाल मांझी, गंगाराम मांझी, शाहरुख मलिक, मंगल मांझी, बलिराम मुर्मू सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे.

फोटो : धरना-प्रदर्शन में मौजूद झामुमो कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >