रामगढ़ : झारखंड इस्पात प्रा. लि. हेसला, रामगढ़ ने कॉरपोरेट पर्यावरणीय उत्तरदायित्व (सीइआर) के तहत ग्राम मरार स्थित जिमखाना क्लब के पास निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. शिविर में कुल 77 मरीजों की जांच की गयी. शिविर में कान, नाक एवं गला, ब्लड प्रेशर, शुगर और सुनने की क्षमता की जांच की गयी.
कार्यक्रम में कंपनी की ओर से इन लोगों की मौजूदगी रही
इएनटी विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र कुमार ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी. डॉ. मुरारी प्रसाद एवं उनकी टीम ने भी शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया. जिन मरीजों में सुनने से संबंधित समस्या पायी गयी. उन्हें डॉक्टरों ने परामर्श दिया.
डॉक्टर की अनुशंसा पर लगेगी ऑडियोमेट्री मशीन
डॉक्टर की अनुशंसा के अनुसार ऑडियोमेट्री मशीन कंपनी द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी. कार्यक्रम में कंपनी की ओर से प्रदीप सहाय, मनोज कुमार एवं अशोक कुमार नायक उपस्थित रहे.
ये भी पढ़ें: PVUNL परियोजना में बकाया भुगतान को लेकर सप्लायरों में आक्रोश, चक्का जाम करने की दी चेतावनी
