रामगढ़ में जेईई-मेंस 2026 से पहले गड़बड़ी का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Ramgarh News: जेईई-मेंस 2026 रामगढ़ जिले के राधा गोविंद विश्वविद्यालय से गड़बड़ी की घटना सामने आई है. गड़बड़ी का खुलासा होने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इससे संबंधित रिपोर्ट नीचे पढ़ें.

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के राधा गोविंद विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र पर जेईई-मेंस 2026 से पहले गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि कुछ कैंडिडेट के लिए मॉनिटर बदलने की कोशिश की जा रही थी. मौके से पुलिस ने 70 मानिटर, तीन मोबाइल और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी जब्त किया गया है. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. तीन गिरफ्तार हुए लोगों में विश्वविद्यालय का एक टेक्नीशियन भी है. इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय के कुल सचिव निर्मल मंडल ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई. 

मॉनिटर बदलने की कोशिश 

विश्वविद्यालय के कुलसचिव निर्मल कुमार मंडल ने रामगढ़ थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी में बताया कि जेईई-मेंस 2026 की परीक्षा दो से आठ अप्रैल तक होने वाली है. जेईई-मेंस की ऑनलाइन परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) कराती है, जबकि इसकी तकनीकी जिम्मेदारी TCS को दी जाती है. 29 मार्च 2026 को विश्वविद्यालय के कर्मचारी दिनेश कुमार महतो ने टीसीएस के कर्मचारी राजेश ठाकुर और अन्य लोगों बिना परमिशन लैब में घुसाया. यहां कंप्यूटर मॉनिटर बदलने और सिस्टम से छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई. 

कर्मचारी की सतर्कता से खुला मामला

विश्वविद्यालय के कर्मचारी उमेश कुमार बराव ने देखा कि कुछ लोग मॉनिटर को फॉर्च्यूनर गाड़ी में रख रहे रहे थे और दूसरे सिस्टम लैब में ले जा रहे थे. पूछताछ करने पर ने टीसीएस कंपनी का हवाला दिया, लेकिन जांच में यह दावा गलत पाया गया. 

तीन फरार, तीन गिरफ्तार कर भेजे गए जेल

घटना के दौरान राजेश ठाकुर और दो व्यक्ति भागने में सफल रहे, जबकि कोठार निवासी दिनेश कुमार महतो, बिहार निवासी सूरज कुमार और ओरमांझी निवासी शकीर अंसारी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 

टीसीएस एरिया हेड ने क्या कहा 

टीसीएस के एरिया हेड ने ये बात कही कि कंपनी किसी भी परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर बदलने या छेड़‌छाड़ करने का निर्देश नहीं देती है. 

परीक्षा प्रभावित करने की साजिश का आरोप

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इस घटना का उद्देश्य परीक्षा को प्रभावित कर चुनिंदा अभार्थियों को फायदा पहुंचाना था. साथ ही इससे संस्थान की छवि को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई. 

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर की लाइफ लाइन सुवर्णरेखा को गंदा कर रहे 9 बड़े नालों का पानी, अधर में लटका 72 करोड़ के एसटीपी का निर्माण 

यह भी पढ़ें: बोकारो का चंद्रपुरा DVC प्लांट में भीषण आग, CISF की वजह से टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जला एमसीसी-2 पैनल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >