पतरातू. सांकुल में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय संत शिरोमणि रविदास जयंती शुरू हुई. समारोह का उद्घाटन जिप उपाध्यक्ष रीता देवी, सांकुल मुखिया सुमन भारती व पंसस अंजू कुमारी ने किया. इसके बाद कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा पतरातू बस्ती, पतरातू बाजारटांड़, शहीद भगत सिंह चौक, प्रखंड मुख्यालय होते हुए नलकारी नदी पहुंची. यहां 251 कलश में जल भरने के बाद लोग वापस समारोह स्थल पहुंचे. रविदास पूजा समिति ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जयंती का आयोजन कई वर्षों से हो रहा है. मौके पर सुनील राम, छोटन राम, संजोत दास, परमानंद राजीव, बिरजू राम, अजय रवि, जुबेर राम, कैलाश राम, इंद्रदेव राम, प्रमोद राम, उमेश राम, विश्राम राम, चंदन राम, ऋषभ राम उपस्थित थे.
::::कलश यात्रा से शुरू हुई तीन दिवसीय रविदास जयंती

::::कलश यात्रा से शुरू हुई तीन दिवसीय रविदास जयंती
Copied link
::::कलश यात्रा से शुरू हुई तीन दिवसीय रविदास जयंती