महिला सीसीएल कर्मी से 10 लाख जेवरात की लूट

महिला सीसीएल कर्मी से 10 लाख जेवरात की लूट

कुजू. तोपा पीओ कार्यालय के समीप बी टाइप कॉलोनी के एक क्वार्टर में महिला सीसीएलकर्मी को मंगलवार सुबह नकाबपोश अपराधी ने हथियार के बल पर बंधक बना कर 10 लाख मूल्य के जेवरात लूट ली. भुक्तभोगी लक्ष्मी पांडेय ने कुजू ओपी में आवेदन दिया है. इसके बाद कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल क्वार्टर पहुंच कर जानकारी ली. आवेदन में भुक्तभोगी लक्ष्मी पांडेय (पति स्व कौलेश्वर पांडेय) ने आवेदन में कहा है कि सुबह चार बजे आवाज सुनकर वह उठी. क्वार्टर का दरवाजा खोलने पर पहले से घात लगा कर बैठे नकाबपोश अपराधी ने धारदार हथियार के बल पर हमें अपने कब्जे में ले लिया. हल्ला करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर के अंदर ले गया. घर में रखे रुपये की मांग की. रुपये नहीं होने पर गहनों की मांग की. डर से हमने गहनों से भरा बैग अपराधी को सौंप दिया. इसके बाद अपराधी घर के पीछे चहारदीवारी फांद कर भाग गया. भुक्तभोगी ने जेवरात की कीमत 10 लाख रुपये बतायी है. कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि मामले की हर पहलू की जांच की जायेगी. जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >