तंबाकू से दूर रह कर ही स्वस्थ जीवन संभव : सुमिता

तंबाकू से दूर रह कर ही स्वस्थ जीवन संभव : सुमिता

दुलमी. दुलमी प्रखंड के कुल्ही स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी सुमिता कुमारी ने स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच नशामुक्ति व तंबाकू नियंत्रण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों को तंबाकू एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गयी. इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न जागरूकता प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय, चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया. पदाधिकारी ने कहा कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. तंबाकू के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं. कई लोगों की असमय मृत्यु भी हो जा रही है. सभी को तंबाकू एवं नशे से दूर रहना चाहिए. छात्र-छात्राओं को तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया. तंबाकू से होने वाली बीमारियों से बचाव को लेकर विभिन्न गतिविधियों जानकारी और प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक चंद्रमनी पन्ना, प्रेमा खेस, लवली, विनिता, रवि कुशवाहा, रवींद्र कुमार, गोपाल प्रजापति, सरिता कुमारी, कृति रानी, हरेलाल महतो मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.

कैंट मंडल भाजपा कार्यालय का उद्घाटन