रामगढ़: रामगढ़ कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. बक्शी ओम प्रकाश सिन्हा ने बताया कि जुलाई सत्र 2026 के लिए ओडीएल (ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग) के तहत मास्टर और स्नातक डिग्री पाठ्यक्रमों में नामांकन तथा पुनर्निबंधन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर 2026 कर दी गई है.
इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकेंगे आवेदन
छात्रों की बढ़ती मांग को देखते हुए इग्नू ने यह तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है. इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन नामांकन या पुनर्निबंधन करा सकते हैं.
रामगढ़ महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र में मास्टर, बैचलर एवं सर्टिफिकेट स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं. नामांकन एवं पाठ्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी रामगढ़ महाविद्यालय स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र से संपर्क कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: भुरकुंडा में ग्रामीणों ने अनिश्चितकाल के लिए ठप किया संगम खदान का कामकाज
