गिद्दी. सीएलएफ बुमरी के बैनर तले बड़काचुंबा पंचायत भवन में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि सोनाका देवी, मुखिया राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, लक्ष्मी देवी, करन बेदिया ने अपनी-अपनी बातें रखी. वक्ताओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उल्लेख करते हुए कहा कि महिलाएं समाज में सशक्त होगी, तभी हमारा देश आगे बढ़ सकता है. महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है. वक्ताओं ने कहा कि उनके उपर शोषण, जुल्म व अत्याचार की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. यह समाज के लिए चिंता का विषय है. वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता से ही इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है. समारोह में मुखिया लक्ष्मी देवी सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पंसस मनोज महतो, गुंजन देवी, भास्कर महापात्रा, अनिल कुमार, सुनीता देवी, पूनम कुमारी, प्रियंका देवी, शीला कुमारी, आजमा बेगम, उषा देवी, सुमन कुमारी उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.