पतरातू : सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील

पतरातू : सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होली मनाने की अपील

पतरातू. होली पर्व को सौहार्द्र पूर्ण वातावरण में मनाने के लिए शनिवार को पतरातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के प्रमुख लोग शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने की. थाना प्रभारी एसके गुप्ता ने लोगों से होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें. एसआइ प्रदीप कुमार रजक, एएसआइ जमुद्दीन अंसारी व अर्जुन ठाकुर ने भी सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित निर्देश साझा किया. लोगों ने आपसी भाईचारे व सद्भाव के साथ होली मनाने का निर्णय लिया. प्रशासन ने कहा कि हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, डीजे पर अश्लील गीत बजाने व नशा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. बैठक में जिप सदस्य राजाराम प्रजापति, मुखिया रिझना देवी, अजीत कुमार, वीरेंद्र झा, राहुल रंजन, पंचम मुंडा, सरिता ठाकुर, सुजीत पटेल, गंगाधर महतो, उदय अग्रवाल, चंदन कुमार सिन्हा, अशोक पाठक, श्याम ठाकुर, मुश्ताक अंसारी, नसीम अंसारी, गणेश करमाली, सुरेश उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >