पतरातू में जियो-बीपी आलिया फ्यूल्स का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने पतरातू में जियो-बीपी आलिया फ्यूल्स का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र में आधुनिक ईंधन सेवा और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

पतरातू: खैरा मांझी-खेलारी रोड स्थित जियो-बीपी आलिया फ्यूल्स का गुरुवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड के स्टेट हेड सुरजीत आचार्य भी मौजूद थे. समारोह में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, नप अध्यक्ष कुसूमलता कुमारी, जिला परिषद सदस्य राजा राम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित थे.

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने पेट्रोल पंप परिसर का निरीक्षण किया व यहां उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं की जानकारी ली. समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जियो-बीपी आलिया फ्यूल्स के शुरू होने से पतरातू एवं आसपास के लोगों को गुणवत्तापूर्ण ईंधन और बेहतर ग्राहक सेवाएं उपलब्ध होंगी. साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. कार्यक्रम के अंत में सोनी खान व परिवार (एम/एस आलिया फ्यूल्स) ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया.

  • स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है. जियो-बीपी आलिया फ्यूल्स का शुभारंभ पतरातू क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है.
  • विधायक बड़कागांव रोशन लाल चौधरी ने कहा कि इस अत्याधुनिक ईंधन केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी.
  • पूर्व विधायक बड़कागांव अंबा प्रसाद ने कहा कि पतरातू में नए निवेश और आधुनिक प्रतिष्ठानों का स्वागत है. इससे स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

मौके पर जीप सदस्य राजाराम प्रजापति, अनिल राय मुखिया किशोर कुमार महतो, अनिल राय, मो एकलाख, मुन्ना खान, आसिफ खान, सोनू खान, तोहिद हुसैन, मुकेश कुमार, अजिताभ आलम, श्रीकांत प्रसाद, मो शमशेर, सिक्कू सिंह, कौशल साहू, विजय सिंह, लक्ष्मण सोनी, महेश प्रसाद, गौतम सिंह, भुनेश्वर सिंह, पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि मिस्त्री रंजीत साहू, राजेंद्र गिरी, सरजाना खातून, डॉ मनोज कुमार गुप्ता, शक्ति सिंह, बैजनाथ राय, सुधीर कुमार,प्रकाश चौबे, जयप्रकाश सिंह, राकेश पांडे, संतोष यादव, अरुण साव, सरस्वती देवी, मुमताज अंसारी, वाहिद अंसारी, राजेश साव, सीताराम महतो, रणजीत सिंह समेत भारी संख्या में आस पास के ग्रामीण उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >