पीडीएस दुकान व उप स्व स्वास्थ्य केंद्र में चोरी

पीडीएस दुकान व उप स्व स्वास्थ्य केंद्र में चोरी

कुजू. कुजू ओपी क्षेत्र के नया बाजार टांड़ स्थित पीडीएस दुकान व ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में चोरी हुई. इस मामले को लेकर भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन दिया है. इसमें पीडीएस दुकान की संचालिका वीणा अग्रवाल (पति स्व कालीचरण अग्रवाल) ने कुजू ओपी में आवेदन देकर कहा है कि वह आवास के पीछे स्थित दुकान में बुधवार को लाभुकों के बीच राशन बांटने के बाद दुकान बंद कर घर चली गयी. सुबह दुकान खोलने पर देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. छानबीन करने पर पता चला कि दुकान से चोरों ने नौ बोरा चावल व दो बोरा गेहूं की चोरी हुई है. इधर, ट्रांसपोर्ट नगर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भी चोरों ने ताला तोड़ कर कई मशीन व दवा की चोरी कर ली. केंद्र में कार्यरत डॉ दीपिका मेहता ने कुजू ओपी में आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि गुरुवार सुबह जब उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है. छानबीन करने पर पता चला कि ब्लड प्रेशर मापने की मशीन, दवा आदि गायब थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >