30 सितंबर को दामोदर पुल निर्माण का शिलान्यास करेंगे हजारीबाग सांसद

दामोदर पुल की मरम्मत और नए पुल का निर्माण जल्द शुरू होगा. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल 30 सितंबर को इसका शिलान्यास करेंगे, जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है.

गिद्दी. जर्जर दामोदर पुल की मरम्मत और नये पुल का निर्माण कार्य अब शुरू होने जा रहा है. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल 30 सितंबर को इसका शिलान्यास करेंगे. इसकी जानकारी भाजपा नेता पुरुषोत्तम पांडेय ने दी है.

उन्होंने बताया कि सीसीएल प्रबंधन की ओर से पुल मरम्मत और नये पुल निर्माण के लिए स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड को राशि दी गयी है. कुमार एंड राय कंस्ट्रक्शन को वर्क आर्डर मिला है.

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में हुए आंदोलन, मीडिया की सकारात्मक भूमिका और जनप्रतिनिधियों के साझा प्रयास का यह परिणाम है. शिलान्यास समारोह में मांडू विधायक निर्मल महतो व बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी तथा सीसीएल के कई अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रंजीत सिंह वर्ष 2004 से निरंतर प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. गिद्दी क्षेत्र में राजनीति, समाज, शिक्षा, क्षेत्रीय घटनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. समाचार संकलन के माध्यम से जनसरोकार के विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >