घाटोटांड: मांडू प्रखंड के भेलगढ़ा स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित योग, ध्यान व सत्संग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधक व योग प्रेमियों ने भाग लिया. वक्ताओं ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जीवन में उनके मार्गदर्शन को अमूल्य बताया. कार्यक्रम में मनोज कुमार, आनंदी प्रसाद, राजू भदानी, राजकुमार नायक, अशोक नायक, संदीप महतो, सोनू कुमार, जंगई राम सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे.मंदिर के पुजारी व योग गुरु तिलेश्वर योगी की उपस्थिति से वातावरण और अधिक आध्यात्मिक हो उठा. सभी ने गुरु के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया.
गुरु पूर्णिमा पर भक्तिमय माहौल, भेलगढ़ा विश्वनाथ मंदिर में हुआ योग-सत्संग

योग करते साधक | Prabhat Khabar Network
Copied link
मांडू के भेलगढ़ा स्थित विश्वनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। योग, ध्यान और सत्संग के माध्यम से साधकों ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।