रामगढ़ में नारनौलिय अग्रवाल युवा समिति का भव्य युवा सम्मेलन, युवाओं को दिया सर्वांगीण विकास का संदेश

रामगढ़ कैंट में नारनौलिय अग्रवाल युवा समिति द्वारा भव्य युवा सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन का उद्देश्य युवाओं को उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में संस्कृति, स्वास्थ्य, व्यापार और पारिवारिक मूल्यों पर विशेष सत्र आयोजित हुए.

रामगढ़ : रामगढ़ कैंट में नारनौलिय अग्रवाल युवा समिति ने गोला रोड स्थित अग्रसेन भवन में एक शानदार युवा सम्मेलन, 2026 आयोजित किया. सम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवाओं को संस्कार, स्वास्थ्य, व्यापार, सामाजिक जागरूकता और पारिवारिक मूल्यों से जोड़ते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित करना था. 'युवा जागेगा, समाज बदलेगा' विषय पर हुए नाटक के माध्यम से युवाओं को यह संदेश दिया गया कि उनके जागृत होने से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है.

दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं समिति के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर और अग्रसेन जी महाराज को माल्यार्पण कर किया. इसके बाद गणेश वंदना और स्वागत संबोधन हुआ.

संस्कृति और संस्कार से जुड़े रहने का संदेश

सम्मेलन में विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरक संवाद आयोजित किये गये. प्रो. डॉ. संजय सिंह ने ‘हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता’ विषय पर युवाओं से अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने की बात कही.

स्वास्थ्य और उद्यमिता पर युवाओं को किया प्रेरित

देव कुमार शर्मा ने ‘स्वास्थ्य एवं कल्याण’ विषय पर स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला. दीपक अग्रवाल ने ‘व्यापार जगत’ विषय पर युवाओं को व्यवसाय और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. वहीं रांची रिनपास के डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने ‘विवाह : एक अनोखा संस्कार’ विषय पर उपयोगी एवं प्रेरणादायी विचार साझा किये.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में बारिश का कहर, तालाब ओवरफ्लो होने से रायडीह-मसमोहना सड़क धंसी

नाटक और नृत्य ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान ‘युवा जागेगा, समाज बदलेगा’ विषय पर नाटक, ‘महिला सशक्तीकरण’ पर सामूहिक नृत्य और भजन की प्रस्तुति दी गयी. इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया. इसके अलावा खुले प्रश्नोत्तरी सत्र में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की.

ऊर्जावान संचालन ने कार्यक्रम को बनाया खास

मंच संचालन युवा समिति के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने प्रभावी एवं ऊर्जावान ढंग से किया. उनके संचालन से कार्यक्रम में उत्साह बना रहा.

सचिव ने जताया सभी के प्रति आभार

समापन अवसर पर समिति के सचिव सुमित अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, वक्ताओं, समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में बनेंगे विशेष आइसोलेशन वार्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

प्रतीक्षा कुमारी को कंटेंट राइटिंग और डिजिटल पत्रकारिता का अनुभव है। वह फिलहाल प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में काम कर रही हैं। इससे पहले प्रतीक्षा The Followup के साथ भी काम कर चुकी हैं। अपने काम के दौरान इन्होंने झारखंड से जुड़ी स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक और आम लोगों से जुड़े मुद्दों की खबरें लिखने, एडिट करने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पब्लिश करने का काम किया है। इसके साथ ही इन्हें न्यूज का वॉयस ओवर करने का भी अनुभव है। प्रतीक्षा खबरों को आसान, प्रभावी और दर्शकों की समझ के मुताबिक लिखने के साथ-साथ वीडियो के लिए स्क्रिप्ट तैयार करने और उसे अपनी आवाज में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने का काम भी करती हैं। पत्रकारिता में उनकी खास दिलचस्पी झारखंड के स्थानीय मुद्दों, राजनीति, शिक्षा, रोजगार और आम लोगों से जुड़े विषयों पर खबरें तैयार करने और डिजिटल न्यूज कंटेंट बनाने में है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >