घुसपैठियों को बाहर निकलने को लेकर डीसी व एसपी को ज्ञापन

घुसपैठियों को बाहर निकलने को लेकर डीसी व एसपी को ज्ञापन

रामगढ़/रजरप्पा चितरपुर प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारी नेता चंद्रशेखर पटवा ने सोमवार को रामगढ़ उपायुक्त एवं एसपी को आवेदन दिया है. इसमें इस क्षेत्र के गैरमजरूआ और वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से घुसपैठियों के रहने की जानकारी दी गयी है. आवेदन में कहा गया है कि चितरपुर प्रखंड के जान्हे टुंगरी (खौरागढ़ा) में खाता नंबर 471 में वन विभाग की 150 एकड़ जमीन है. इसमें बने स्वास्थ्य केंद्र को नष्ट कर यहां लगभग 70 से 80 घर बना कर लोग रह रहे हैं. इसकी आबादी लगभग 1500 है. यह लोग यहां फर्जी तरीके से वोटर कार्ड, आधार कार्ड बना कर सरकारी लाभ ले रहे हैं. इसके अलावा बड़कीपोना के बुची टुंगरी में गैरमजरूआ और वन विभाग की भूमि खाता नंबर एक और प्लॉट नंबर 1459 रकबा 12 एकड़ है. इसमें विदेशी घुसपैठ लगभग 130 घर बना कर रह रहे हैं. यह लोग भी सरकारी लाभ ले रहे हैं. उन्होंने उपायुक्त और एसपी से इस मामले की गंभीरता से जांच कर जमीन को मुक्त कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की है. इस मामले की गंभीरता से जांच कराने पर कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं. उपायुक्त और एसपी ने उचित जांच कराने का आश्वासन दिया. मौके पर आजसू नेता पीयूष चौधरी सहित लोग कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.