गोला में खेलो झारखंड प्रतियोगिता संपन्न, 100 से 3000 मीटर दौड़ तक खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

गोला प्रखंड में दो दिवसीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन हुआ। विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

गोला. गोला प्रखंड के पूरबडीह स्थित छोटानागपुर फुटबॉल मैदान में मंगलवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का समापन हुआ. प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया.

समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख गीता देवी और प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुलोचना कुमारी मौजूद थीं. प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग में खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल की स्पर्धाएं आयोजित की गयीं. दूसरे दिन एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर और 3000 मीटर दौड़ के अलावा शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और भाला फेंक प्रतियोगिता करायी गयी.

विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता के समापन पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

मौके पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. खेल से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है. उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया.

मौके पर बीपीओ श्याम सुंदर महतो, बीआरपी संतोष प्रसाद व अमर खत्री, सीआरपी देव कुमार महतो, उत्तम कुमार महतो, शशि भूषण खन्ना, ईश्वर दयाल महतो, पंकज, ज्ञान रत्न, प्रमोद प्रसाद, सुबोध बक्सी, तपन कुमार पोद्दार, मिथलेश कुमार रविदास, तेजू मुंडा, आशीष दास, कुलदीप कुमार, आदित्य कुमार, रविंद्र कुमार, रमेश कुमार, जितेंद्र कुमार महतो, मनोज कुमार, सुनील कुमार साहू, निधि कुमारी, अजीत तिवारी, विकास कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >