सरलाखुर्द में 18 सितंबर को करमा महोत्सव, जयराम महतो होंगे मुख्य अतिथि

गोला प्रखंड के सरलाखुर्द बड़काटांड़ में 18 सितंबर को करमा महोत्सव का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि के रूप में जयराम महतो कार्यक्रम में शामिल होंगे।

गोला, रामगढ़ : गोला प्रखंड के सरलाखुर्द के बड़काटांड़ में करमा महोत्सव के आयोजन को लेकर सोमवार को बैठक हुई. इसमें महोत्सव की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्था और आयोजन को भव्य बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में आगामी 18 सितंबर को करमा महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक सह जेएलकेएम केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो शामिल होंगे. आयोजकों ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और प्रकृति प्रेम का महत्वपूर्ण प्रतीक है. महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जायेगा.

बैठक में केंद्रीय महासचिव संतोष चौधरी, अशोक चक्रपाणि, मुख्तार अंसारी, शिवचरण महतो, चौहान मुंडा, दिलू महतो, अजय महतो, अलेख महतो, आनंद महतो, केदार महतो, बिनोद कुमार, घनश्याम महतो, भीम महतो, गोपेश्वर महतो, राजू महतो, भूदेव महतो, सुदर्शन कुमार, निरंजन कुमार, तेजलाल महतो, जयकिशुन महतो, सुबोध महतो, छोटेश्वर महतो, बढ़न महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >