गोला में झारखंड आंदोलनकारियों ने सुदिव्य सोनू को दी श्रद्धांजलि

गोला में झारखंड आंदोलनकारियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके योगदान को याद करते हुए शोक सभा का आयोजन किया गया।

गोला, रामगढ़ : गोला के डाक-बंगला परिसर में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. अध्यक्षता जिला संयोजक सुनील राज चक्रवर्ती ने की, जबकि संचालन देवकी प्रसाद ने किया. इस दौरान झारखंड सरकार के मंत्री सह झारखंड आंदोलनकारी सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी.

आंदोलनकारियों ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन पूरे झारखंड के साथ आंदोलनकारी साथियों के लिए अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है. उनका जीवन झारखंड की पहचान, मान-सम्मान तथा जल, जंगल और जमीन की लड़ाई के लिए समर्पित रहा. वे दिशोम गुरु शिबू सोरेन के करीबी सहयोगियों में रहे और अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

योगदान को हमेशा याद किया जायेगा

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये. वक्ताओं ने कहा कि झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा.

मौके पर भोलाराम मांझी, गोविंद मुंडा, आलम अंसारी, कुंजलाल रविदास, प्रयाग महतो, अमूल्य उपाध्याय, सागो देवी, सीता देवी, नूनीबाला देवी, विशेश्वर महतो, राजाराम महतो, दीवाकर करमाली, राम प्रसाद करमाली, पर्वत राम रविदास, भोलाराम रविदास, निमा मांझी, मुकुंद बेदिया, उपासी देवी, विशेश्वर गोसाईं, शिबू बेदिया, बेला मुनी देवी, नारायण बेदिया, कुंती देवी, उमेश महतो, नरेश महतो, कलावती देवी, मोतीलाल महतो, ललिता देवी और काशीनाथ महतो सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

राज कुमार पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं. राजनीति, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसरोकारों, स्थानीय मुद्दों और क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर समाचार संकलन में उनकी विशेष रुचि रही है. ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाना उनकी पत्रकारिता की खास पहचान है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी रिपोर्टिंग के माध्यम से वे क्षेत्र की वास्तविक तस्वीर को पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >