गीत-संगीत भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग : योगेंद्र साव

गीत-संगीत भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग : योगेंद्र साव

बरकाकाना. हजरत हेदायतुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह के सलाना उर्स के मौके पर शनिवार रात कव्वाली मुकाबले का आयोजन किया गया. कव्वाली का मुकाबला यूपी के कव्वाल अयान वारसी एंड पार्टी तथा मशहूर कव्वाला हिना नाज के बीच हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, विशिष्ट अतिथि बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा, पूर्व प्रभारी अख्तर अली, मुखिया नीलम कुमारी थे. मुख्य अतिथि श्री साव ने कहा कि गीत-संगीत भारत की संस्कृति का अभिन्न अंग है. यह सभी को एक सूत्र में पिरोने का काम करता है. कव्वाल अयान वारसी ने कव्वाली मुकाबले की शुरुआत की. हर दिल में एक जुनून है, कुछ अलग सा रंग, भारत की मिट्टी में बसी है जीवन की उमंग है से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कव्वाला हिना नाज ने खुशनसीब है वो जो वतन पर मिट जाते हैं, मर कर भी वह लोग अमर हो जाते हैं प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी. दूसरी ओर हजरत हेदायतुल्लाह शाह रहमतुल्लाह अलैह मजार पर सुबह से ही धार्मिक रस्मों की अदायगी की गयी. कार्यक्रम का संचालन डॉ ए अली राही ने किया. मौके पर मो शफीक, मुखिया मोकीम आलम, पंसस फरीद अंसारी, शोएब खान, मो शफीक उर्फ बाबू, मुजफ्फर हुसैन, ताजुद्दीन अंसारी, मुन्ना अंसारी, मो शराफत, प्रकाश कुमार स्वाई, सोहेल अंसारी, मो आजाद, हसीब अंसारी, नसीर अहमद, इजलाल अंसारी, शफाकत हुसैन, मो इकरार, गुलाम ताहा, अख्तर अली, अब्दुल बारीक, मो शाकीर, मो जिलानी, कमाल राजा, आरिफ खान, राकेश सिंह, रामा ठाकुर उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.