उपभोक्ताओं को समय पर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित करें : एसडीओ

उपभोक्ताओं को समय पर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित करें : एसडीओ

गैस की कोई कमी नहीं है, अफवाहों पर ध्यान नहीं की अपील : गैस एजेंसी संचालक रामगढ़. रामगढ़ शहर में इन दिनों एलपीजी गैस को लेकर लोगों में बैचेनी है. शनिवार को प्रभात खबर की टीम ने गैस एजेंसियों में जाकर उपभोक्ता व एजेंसी की स्थिति को टटोलने की कोशिश की. रामगढ़ में गैस की आपूर्ति के संबंध में पद्मावती गैस एजेंसी के संचालक सौरभ जैन ने बताया कि गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है. लोगों को नियमित रूप से सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हुए तनावपूर्ण स्थिति नहीं बनाने की अपील की. उपभोक्ताओं को ओटीपी मिलने के बाद गैस बुक हो रही है. बुकिंग होते ही सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. थाना चौक के रामगढ़ गैस एजेंसी के कर्मी विक्रम ने बताया कि गैस की कमी नहीं है. जिनका गैस उठाव 25 दिन हो गया है, उनका ओटीपी से गैस बुक हो रही है. उन्होंने उपभोक्ताओं को अफवाह से बचने की अपील की. बताया कि युद्ध शुरू होने से 15 दिन पहले प्रतिदिन एक गैस सिलेंडर गाड़ी एजेंसी पहुंचती थी. इससे करीब एक से दो दिन तक गैस सिलिंडर का वितरण किया जाता था. वर्तमान में प्रत्येक दिन गैस सिलिंडर की गाड़ी एजेंसी पहुंच रही है. उपभोक्ताओं में सिलिंडर का वितरण हो रहा है. गैस एजेंसियों में पहले प्रतिदिन लगभग 250 से 300 सिलिंडर की बुकिंग होते थी. वर्तमान में यह संख्या बढ़ कर 600 से 700 बुकिंग प्रतिदिन हो गयी है. इससे उपभोक्ता और एजेंसी की परेशानी बढ़ी है. गैस एजेंसियों के डीलरों के साथ हुई बैठक : अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी की अध्यक्षता में शनिवार को जिले की गैस एजेंसियों के डीलरों के साथ बैठक हुई. बैठक में गैस की उपलब्धता, स्टॉक व उपभोक्ताओं को गैस वितरण की स्थिति की समीक्षा की गयी. बैठक में विभिन्न गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उपभोक्ताओं की संख्या, वर्तमान गैस स्टॉक, बुकिंग की स्थिति व आगामी दिनों में आने वाले गैस सिलिंडरों की जानकारी दी. अधिकांश एजेंसियों ने बताया कि उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार सिलिंडरों का ऑर्डर दिया गया है. यह 15 से 17 मार्च तक प्राप्त होने की संभावना है. बताया गया कि रामगढ़ जिले में गैस की कोई कमी नहीं है. सभी एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. कुछ उपभोक्ताओं द्वारा केवाइसी नहीं कराने के कारण गैस बुकिंग में समस्या आ रही है. इस पर एसडीओ ने सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं को केवाइसी कराने के लिए जागरूक करने को कहा. एसडीओ ने सभी गैस वितरक एजेंसियों को पारदर्शिता के साथ उपभोक्ताओं को समय पर गैस की डिलीवरी सुनिश्चित करने काे कहा. उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी विशेष ध्यान देने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >