गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय हुआ पतरातू बाजार, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

पतरातू बाजार में गणेश उत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया. श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. उत्सव में भंडारे का भी आयोजन किया गया.

पतरातू. पतरातू बाजार में मंगलवार को गणेश उत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया. भगवान गणेश की पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. पतरातू बाजार स्थित पूजा पंडाल में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गयी.

सुख-समृद्धि और शांति की कामना

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन किये और सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की. गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित भंडारे में भी लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. पूरे क्षेत्र में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा.

आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका

गणेश उत्सव को सफल बनाने में सौरभ सेठ, राजेश साव, धर्मेंद्र कुमार, अजय साव, गुड्डू कुमार, बबलू कुमार, भोलू चौरसिया, अनिल साव, अभिषेक कुमार, गौरीशंकर, कृष्ण कुमार, पवन साव, छोटू साव, अफरोज, शुभम गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >