चैनपुर. युवा विनायक समिति अंबा टोला बड़गांव द्वारा आयोजित गणेश पूजा के भव्य पंडाल का उदघाटन सोमवार रात बड़गांव की मुखिया बुलबुल कुमारी व मांडू प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया.
मुख्य अतिथि बुलबुल कुमारी ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख-समृद्धि आती है और लोगों में आपसी भाईचारा मजबूत होता है. उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी.
मौके पर राजेंद्र पासवान, पवन पासवान, नंदकिशोर जायसवाल, विशुन गोप, प्रभाकर जायसवाल, अध्यक्ष अभय जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रिंस पासवान, सचिव गुड्डू पासवान सहित राजन भगत, जीतू, नीतीश, सुधीर, सनी, अंकित, टिंकू, आशीष, अभिराज, राजकुमार, किशोर पासवान समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.
