रामगढ़ खदान हादसे में 4 लोगों की मौत के बाद सीसीएल के 4 अफसरों पर केस दर्ज

FIR Against 4 CCL Officers: रामगढ़ के कोयला खदान में शनिवार को हुए हादसे में 4 लोगों की मौत के सिलसिले में जिला प्रशासन ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के 4 अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है. क्षेत्राधिकारी की शिकायत के आधार पर कुजू थाना में केस दर्ज किया गया है. जांच के बाद सभी अधिकारियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

FIR Against CCL Officers: झारखंड की राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले में खदान ढहने के मामले में कोल इंडिया की अनुषंगी इकाई सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के 4 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सीसीएल के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप है, जिसके कारण यह घटना घटी.

करमा खदान परियोजना के प्रबंधक समेत 4 पर FIR

रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि प्रशासन ने कुजू क्षेत्र के सीसीएल महाप्रबंधक, परियोजना पदाधिकारी, करमा खदान परियोजना के प्रबंधक और सुरक्षा अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

कुजू चौकी के महुआ टुंगरी में हुआ था खदान हादसा

रामगढ़ जिले में कुजू चौकी क्षेत्र के महुआ टुंगरी में शनिवार तड़के अवैध खनन के दौरान बंद पड़ी कोयला खदान का एक हिस्सा ढह जाने से 4 लोगों की मौत हो गयी थी, जबकि 4 अन्य घायल हो गये थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीसीएल के 4 अफसरों पर लापरवाही का आरोप

मांडू के क्षेत्राधिकारी विमल कुमार सिंह ने 4 अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. इसके बाद कुजू पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि जांच के बाद सीसीएल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. सीसीएल से बयान के लिए संपर्क नहीं हो सका.

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में मुहर्रम जुलूस में आग का करतब दिखाते 15 लोग झुलसे

Monsoon Bomb: झारखंड में फटेगा मानसून ‘बम’, भारी बारिश से 12 जिलों में तबाही मचायेगी बाढ़, IMD का अलर्ट

Giridih News: गिरिडीह को भारतीय रेल की सौगात! पारसनाथ से नवादा तक चलेगी सीधी ट्रेन

Happy Birthday MSD: तू मुझे स्ट्राइक दे, मैं मारूंगा…, कहकर शब्बीर के साथ धोनी ने रांची में खेली 376 रन की ऐतिहासिक पारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >