पार्किंग के नाम पर गुंडागर्दी, रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं से लूट मामले में 16 पर प्राथमिकी

Ramgarh (रजरप्पा): रजरप्पा मंदिर परिसर में पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से मारपीट और लूटमार मारने के मामले में 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है.

सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार
Ramgarh (रजरप्पा): रजरप्पा मंदिर परिसर में पार्किंग शुल्क के नाम पर श्रद्धालुओं से जबरन वसूली, मारपीट और लूट करना कुछ लोगों को महंगा पड़ गया. विरोध करने पर श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गयी और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में रजरप्पा थाना में 16 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार पलामू जिला के ओरियाकला निवासी मनोज कुमार ने रजरप्पा थाना में आवेदन देकर बताया कि वह अपने दोस्त शुभम कुमार, राजकमल, अंकित कुमार व अंशु कुमार मेहता सहित अन्य साथियों के साथ 22 फरवरी को पूजा-अर्चना के लिए रजरप्पा मंदिर पहुंचे थे.

16 लोगों पर लगा है गंभीर आरोप

मनोज ने आगे बयान दिया कि दोपहर करीब 1:30 बजे प्रशासनिक भवन के समीप स्थित पार्किंग स्थल पर कुछ लोगों ने जबरन पार्किंग शुल्क की मांग की. इसका विरोध करने पर उपेंद्र कुमार, प्रेम महतो उर्फ चूजा, कैलाश महतो, सागर मुंडा, धीरन महतो, शुभम कुमार, सोनू तुरी, यशवंत साव, आनंद साव, राजू साव, राजेंद्र महतो, अजय साव, रामू प्रजापति, निरंजन महतो, प्रेम साव व मिथुन महतो सहित अन्य लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी. घटना में मनोज कुमार सहित उनके तीन साथियों को चोटें आईं.

मारपीट और लूटपाट भी की गई

आरोप है कि मारपीट के दौरान अंकित कुमार और शुभम कुमार के गले से सोने की चेन छीन ली गयी, जबकि मनोज कुमार की जेब से 7,500 रुपये निकाल लिये गये. घटना के बाद पीड़ितों ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी. इस संबंध में रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सभी 16 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

स्थानीय लोगों का आरोप

दूसरी ओर, स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर परिसर में आये दिन दुकानदारों द्वारा श्रद्धालुओं को जबरन दुकानों में खींचने और वाहनों के आगे हाथ देकर रोकने की शिकायतें मिलती रहती हैं. इससे अक्सर विवाद, झड़प और दुर्घटना की स्थिति बनती है. लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध वसूली और मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके.

ये भी पढ़ें…

झारखंड निकाय चुनाव: दुमका और सरायकेला आगे! गोड्डा में मतदान की रफ्तार सुस्त, देखें 11 बजे तक का हाल

झारखंड के सरायकेला नगर पंचायत में बंपर 47.57% वोटिंग, खूंटी में भी जोश हाई, देखें 1 बजे तक का हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >