गोला (रामगढ़): गोला प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, नावाडीह में गुरुवार को कक्षा आठवीं के 40 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया राजकिशोर कोटवार और पंचायत समिति सदस्य सुधीर कोटवार उपस्थित थे.
मुखिया राजकिशोर कोटवार ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को इस योजना से विशेष लाभ मिलेगा. साइकिल वितरण योजना छात्रों के लिए वरदान साबित हो रही है.
प्रधानाध्यापक रामकुमार मांझी ने कहा कि सरकार की यह योजना विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी है. मौके पर कमलेश राम, आदित्य तिवारी, दीपांकर महतो, अनिमेष सानिया, महेंद्र कुमार महतो, सुधीर कुमार महतो, संजय कुमार महतो, नमिता कुमारी, गुप्तानंद महतो, कुलांजय साहब, एस करमाली और अजीत कुमार महतो मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- पतरातू में पीबीआई भुगतान को लेकर सीएचओ ने खोला मोर्चा, आंदोलन की चेतावनी
